खबर संसार पंजाब। एक तीर से कई निशाने साधकर कांग्रेस ने पंजाब में उठते बगावत के शोलो को ठंडा कर दिया है। वो कहते है ना कि सियासत में चौंकाने वाले फैसले कोई भी पार्टी ले सकती है । जिस तरह कुछ महीनों में कई राज्यों में सीएम चेहरा बदलने में भाजपा ने चौंकाने वाले फैसले ले रही थी। अब कांग्रेस ने चौंकाने वाला फैसला पंजाब में लेकर हड़कम मचा दिया है।
कांग्रेस ने पंजाब में उठते बगावत के शोलो को ठंडा कर दिया
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है पंजाब में पहली बार कोई दलित मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा है कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को भी झटका देकर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी राह मजबूत बनाने में सफल रही।
विदित रहे की कि कई महीनों से अंतर कलह से जूझ रही पंजाब कांग्रेस में चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना कर पार्टी ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। हालाकि चन्नी की गिनती कैप्टन के विरोधियों में होती है लेकिन चन्नी सिद्धू की गुड बुक में भी शामिल नहीं है सिद्धू की पूरी कोशिश थी कि सुखविंदर सिंह रंधावा को सीएम बनाने की थी क्योंकि रंधावा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने में पूरी ताकत झोंक दी थी पर कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू की बात नहीं मानी जिस बात से कैप्टन अमरिंदर सिंह भी खुश होंगे चन्नी को सीएम बना कर पार्टी ने अकाली दल और आपके गांव को भी पलट दिया है क्योंकि केजरीवाल की आप पार्टी और अकाली दल ने दलित को सीएम बनाने का ऐलान किया था पंजाब में अकाली दल और बसपा गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल की पसंद है चेन्नई पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे दलित नेता चरण सिंह चन्नी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पसंद है जिन्होंने पार्टी के कई कद्दावर नेताओं के ऊपर 69 जने दी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के भीतर आमतौर पर सहमति बन गई थी की अब तक की परिपाटी के तहत किसी जट सिख को नेता को ही सीएम की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
