HomeUttarakhandपुरोहितों/पुजारियों संग की गई बत्तमीजी से Congress आहत

पुरोहितों/पुजारियों संग की गई बत्तमीजी से Congress आहत

खबर संसार, हल्द्वानी: पुजारियों संग की गई बत्तमीजी से Congress आहत हुए है। सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध धाम जागेश्वर धाम परिसर में आँवला (उत्तर प्रदेश) से भाजपा सांसद द्वारा आदरणीय पुरोहितों ध्पुजारियों संग की गयी बत्तमीजी और अमर्यादित व्यवहार से समस्त कांग्रेसजन काफी आहत है।

Congress  नेता सुमित हृदयेश बोले मिलेगा दंड

देवभूमि उत्तराखंड के सम्मानित तीर्थ पुरोहितों/पुजारियों के मान सम्मान और अधिकारों पर भाजपा सरकार और नेताओं द्वारा किये जा रहे कुठाराघात से आहत होकर आज हल्द्वानी Congress जन युवा नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज के द्वार गोल्ज्यू मंदिर, उत्थान मंच (हीरानगर, हल्द्वानी) पहुँचे।

ये भी पढ़े- आ रहा कोरोना का ‘New Variant’, तीन में से एक की मृत्यु निश्चित !

गोल्ज्यू भगवान से देवभूमि के सम्मानित पुरोहितों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा और डबल इंजन भाजपा सरकार और नेताओं की सद्बुद्धि के लिये प्रार्थना की। Congress नेता सुमित हृदयेश ने कहाँ की उनको पूर्ण विश्वास है कि गोल्ज्यू भगवान हमारी प्रार्थना अवश्य सुनेंगे और इस प्रकार की तुच्छ मानसिकता वाले नेताओं को अवश्य दंड देंगे।

ये लोग रहे मौजूद

प्रार्थना कार्यक्रम में पार्षद नीमा भट्ट जी, रवि जोशी, विनोद दानी, राजेन्द्र जीना, मुकुल बलुटिया, मोना शर्मा, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, त्रिलोक बलूनी, देवेंद्र तौलिया, देवेंद्र राणा, मुन्ना पोखरिया, गिरीश पांडे, सौरभ भट्ट, नितिन भट्ट, अजय साह, हृदयेश शर्मा, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, गजेंद्र सिंह गोनिया, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हृदयेश कुमार, राजेन्द्र सुयाल, टोनी हरियल, एडवोकेट वरुण प्रताप भाकुनी, देवेंद्र नेगी, अमन गुप्ता, उमेश बिनवाल, विशाल भोजक, प्रदीप नेगी, गजेंद्र सम्मल, प्रदीप बिष्ट, हर्षित खन्ना, आशीष सांगूड़ी, उमेश सुयाल, रक्षित शर्मा सहित अनेको भक्तों ने शिरकत की।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.