हल्द्वानी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, 6 राउंड में मतगणना होगी पुरी जी, हां हल्द्वानी में निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होने जा रहा है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के नतीजा देर रात तक आने की उम्मीद है। हल्द्वानी नगर निगम व कालाढूंगी नगर पालिका के साथ-साथ लालकुआं नगर पंचायत चुनाव की counting हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज में चल रही है।
रिटर्निंग ऑफिसर एपी बाजपेयी ने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम के लिए 6 राउंड में मतगणना होनी है जिसके लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा लालकुआं और कालाढूंगी मतगणना दो अराउंड में होनी है, जिसके लिए चार-चार टेबल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कालाढूंगी नगर पालिका और लालकुआं नगर पंचायत के नतीजे करीब 1 बजे तक आ जाएंगे। जबकि हल्द्वानी नगर निगम के नतीजे देर रात तक आने की उम्मीद हैं।
हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए 10 प्रत्याशियों के किस्मत का आज फैसला होना है
उन्होंने बताया कि सबसे पहले वार्ड मेंबर और पार्षदों के नतीजे आएंगे। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए 10 प्रत्याशियों के किस्मत का आज फैसला होना है। लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी जबकि कालाढूंगी नगर पालिका परिषद के लिए पांच प्रत्याशियों की किस्मत की फैसला होनी है।
इसके अलावा नैनीताल जिले के नैनीताल नगर पालिका, भवाली नगर पालिका और भीमताल नगर पालिका की मतगणना नैनीताल में हो रही है। जबकि रामनगर नगर पालिका का मतगणना रामनगर में चल रही है। वहीं नैनीताल जिले के आब्जर्वर दीप्ति सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। मतगणना के बाद हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप


