खबर संसार हल्द्वानी । ब्रांडेड माल कह घुमा फिराकर विज्ञापन निकाल ग्राहकों को बनाया जा रहा है बेवकूफ ! जी हा शहर के एक होटल क्लार्क इन में 3 दिन के किराए पर एक हाल लेकर बंपर सेल लगाई गई है जिसमे ग्राहकों को लुभाने के लिए 3 दैनिक अखवार में फुल पेज एड जारी कर ये बताने की कोशिश कर रहा सेल वाला। की कही कोरोना को तीसरी लहर ना आ जाए। मुझे अपना माल निकलना है बस! इसलिए गिने चुने दाम 100 और 200 रुपया का मार्क करते हुए अपनी बात कही है।
लेकिन चुपके से नीचे 300 और 600 का टैग लिख दिया है। साथ ही हल्द्वानी के दुकानदारों से माफी मांगते हुए लिखा गया है हम ब्रांडेड कपड़ो के नाम नही दे सकते। जबकि वास्तव में कोई ब्रांडेड कपड़ा है ही नही बस ग्राहकों को होटल के हाल तक खीच कर लाकर उन्हें बेवकूफ बनाने की कोशिश की गई है। क्योंकि सेल 3 दिन की है उसके बाद गायब। कोई खराब कपड़ा निकले तो कोई ग्राहक किस्से कहेंगा! चूंकि सस्ते कपड़े का लालच दिया गया है तो लोग भी टूट पड़े है कोरोना गाइडलाइन के नियम तो टूट ही रहे है। फिलहाल शहर की जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश की है।



