खबर संसार, हल्द्वानी : हल्द्वानी के जंगल में मिला पेड़ से लटके युवक का शव, Suicide note बरामद, बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरानगर के पास जंगल में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से Suicide note भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
ये भी पढें- नवरात्रि का दूसरा दिन, मां Brahmacharini का ऐसे करें पूजन
अल्मोड़ा के जैंती का निवासी था युवक
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कूड़ा घर के पास जंगल में 38 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला जिसको नाम मनोज जोशी है, जो अल्मोड़ा के जैंती का रहने वाला है। इस बात की जानकरी इस बात की जानकरी युवक के पास से मिले Suicide note से हुई है। इस सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म हो चुकी है। वह मानसिक रूप से बहद परेशान है। इसलिए वह ऐसा कदम उठाने जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Suicide note से मिली जानकारी
थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सोसाइड नोट से तो यही पता चल रहा है कि युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान था। इसलिए उसने ये खतरनाक कदम उठाया है। थाना प्रभारी ने कहा कि युवक का शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, युवक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसके बाद पुलिस की ओर से सूचना परिजनों को दे दी गई है।
