Wednesday, April 15, 2026
HomeEntertainment‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़, रिलीज से पहले ही 135 करोड़...

‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़, रिलीज से पहले ही 135 करोड़ पार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो की टिकट बिक्री ने फिल्म की मजबूत शुरुआत का संकेत दे दिया है। अब ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।


एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर 2’ का धमाका

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने प्रीमियर शो (18 मार्च) के लिए लगभग 40.70 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई (ब्लॉक सीटों सहित) दर्ज की है। वहीं, 19 मार्च के ओपनिंग डे के लिए 17 मार्च दोपहर 2 बजे तक एडवांस बुकिंग करीब 30.75 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। इस दौरान देशभर में 15,000 से ज्यादा शो के लिए 6.70 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। अगर ब्लॉक बुकिंग को हटाया जाए, तो भी फिल्म की कमाई 22.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो एक मजबूत संकेत माना जा रहा है। फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ‘धुरंधर 2’ की डिमांड तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीकेंड के लिए ओवरसीज प्री-सेल्स लगभग 65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।


कुल प्री-सेल्स 135 करोड़ के पार

भारत और विदेश दोनों की एडवांस बुकिंग को मिलाकर फिल्म का कुल प्री-सेल्स कलेक्शन 135 करोड़ रुपये से ज्यादा (ब्लॉक सीटों सहित) हो चुका है। इससे साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग कर सकती है। ‘धुरंधर 2’ का हिंदी वर्जन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और टिकट बिक्री का बड़ा हिस्सा इसी भाषा से आ रहा है। हालांकि, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब वर्जन भी फिल्म की कुल कमाई में योगदान दे रहे हैं।


24 घंटे चलेंगे शो, बढ़ी डिमांड

फिल्म की जबरदस्त मांग को देखते हुए कई सिनेमाघरों ने रात और देर रात के अतिरिक्त शो जोड़ दिए हैं। कुछ शहरों में तो 24 घंटे शो चलाने की तैयारी की जा रही है। मुंबई और ठाणे के सिनेमाघरों में वीकेंड पर शो सुबह 1:50 बजे से शुरू होकर रात 11:30 बजे तक चलेंगे। वहीं, अहमदाबाद और अन्य शहरों में भी आधी रात के बाद शो शुरू किए जा चुके हैं। हालांकि, सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से हर शहर में यह व्यवस्था लागू करना संभव नहीं है, लेकिन कई बड़े शहर इस ट्रेंड को अपनाने की तैयारी में हैं।


फिल्म की स्टारकास्ट और टीम

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विकास नौलखा ने की है, जबकि एडिटिंग शिवकुमार वी पणिक्कर और संगीत शाश्वत सचदेव का है। इस स्पाई एक्शन फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.