HomeUttarakhandDM ने ठण्ड के प्रकोप से बचाव के लिए 5 लाख की...

DM ने ठण्ड के प्रकोप से बचाव के लिए 5 लाख की धनराशि आवंटित की

नैनीताल, खबर संसार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय/गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित की है।

श्री गर्ब्याल ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि निराश्रितों को सम्भावित ठण्ड व शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

निःशुल्क कम्बल बाटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये

उन्होंने कहा है कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाये जहॉ अधिक से अधिक निर्धन एवं असहाय, जनता खुले आसमान में निवासन करने वाले धर्मशालाएं, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल बाटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।

अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि जनपद के समस्त 09 तहसीलों को 05 लाख रू0 की धनराशि व्यय किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की है।

उन्होंने कहा तहसील नैनीताल को 80 हजार रूपये, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 32 हजार 500, खनस्यूॅ को 32 हजार 500, लालकुऑ को 50 हजार,  कालाढूंगी में  50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा तहसील बेतालघाट को 50 हजार रूपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.