HomeUttarakhandआर्य समाज हल्द्वानी के वार्षिक चुनाव में डॉ खुल्लर प्रधान व विद्यालंकार...

आर्य समाज हल्द्वानी के वार्षिक चुनाव में डॉ खुल्लर प्रधान व विद्यालंकार मंत्री बने

आर्य समाज हल्द्वानी का वार्षिक चुनाव शनिवार, 28 जून को प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री मयंक गुप्ता के निर्देशन और प्रांतीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति और निर्विरोध तरीके से किया गया।

डॉ विनय खुल्लर बने प्रधान, डॉ विनय विद्यालंकार को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

चुनाव में प्रो. डॉ विनय खुल्लर को आर्य समाज हल्द्वानी का प्रधान चुना गया। वहीं, प्रो. डॉ विनय विद्यालंकार को मंत्री और कृष्ण कांत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ढाल कुमारी शर्मा और कमलेश भारद्वाज को उप प्रधान नियुक्त किया गया। अनुजकांत खंडेलवाल को लेखा प्रभारी, रणजीत यादव को उप मंत्री तथा पी.एल. आर्य और श्रीकांत खंडेलवाल को अंतरंग सदस्य चुना गया।

प्रांतीय महामंत्री ने टीम वर्क और सामाजिक कार्यों की सराहना की

कार्यक्रम में पहुंचे प्रांतीय महामंत्री मयंक गुप्ता ने आर्य समाज हल्द्वानी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट सामाजिक और वैदिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और टीम वर्क देखने को मिलता है, जो समाज की प्रगति का मुख्य आधार है। उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी समाज हित में इसी तरह कार्य करने की अपील की।

वैदिक विचारधारा के प्रचार और समाज सेवा पर रहेगा फोकस

नव निर्वाचित प्रधान प्रो. डॉ विनय खुल्लर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आगामी कार्यकाल में अधिक से अधिक लोगों को आर्य समाज की वैदिक विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान मंत्री प्रो. डॉ विनय विद्यालंकार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। चुनाव कार्यक्रम में हरीश पंत, अरविंद मलिक, सुनील विनायक समेत कई सभासद मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.