HomeTech & AutoWhatsApp को टक्कर देने को एलन मस्क लॉन्च करेंगे XChat मैसेजिंग एप

WhatsApp को टक्कर देने को एलन मस्क लॉन्च करेंगे XChat मैसेजिंग एप

WhatsApp को टक्कर देने को एलन मस्क लॉन्च करेंगे XChat मैसेजिंग एप जी, हां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) जल्द ही व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर लेकर आ सकती है। यह काफी बेसिक है और डेली यूजर्स ने लंबे समय से इसमें सुधार की मांग की है। इस दौरान एलन मस्क या एक्स की टीम ने इन अनुरोधों पर ध्यान दिया है और वे XChat नाम से एक डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर पर काम कर रहे हैं।

एक्स डायरेक्ट मैसेजिंग का फीचर लेकर आएगा

बता दें कि, इसकी जानकारी एक्स यूजर्स @P4mui ने दी, जिन्होंने XChat फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। नए अपडेट के बाद साइडबार में Messages का विकल्प मिलेगा जिससे इस फीचर को एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि यह मौजूदा X (ट्विटर) डायरेक्ट मैसेजिंग में क्या सुधार लाएगा।

निश्चित रुप से GrokAI इंटीग्रेशन होगा और कुछ प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। शायद ही यह फीचर सिर्फ प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे सभी मुफ्त यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

क्या XChat मैसेजिंग व्हाट्सएप को टक्कर दे सकता है

एलन मस्क का एक्स के डायरेक्ट मैसेजिंग सिस्टम को व्हाट्सएप और वीचैट जैसी अन्य सेवाओं के समकक्ष लाने की इच्छा है। इस फीचर के आने से व्हाट्सएप को टक्कर मिलेगी। इस फीचर को जल्द ही जोड़ा जाएगा। लेकिन अभी तक पता नहीं चला कब तक यह फीचर उपलब्ध होगा, लेकिन इसका अभी टेस्टिंग चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.