खबर संसार, नई दिल्ली : EPFO कर रहा नई पेंशन स्कीम लाने पर विचार, इन्हें मिलेगा जबरदस्त फायदा, संगठित कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने लाने जा रहा है। संगठित क्षेत्र के 15,000 रूपये से ज्यादा मूल वेतन वाले कर्मचारियों को 1995 पेंशन योजना के तहत (ईपीएस-95) संगठन ऐसे कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम को लाने पर विचार कर रहा है। मौजूदा समय में संगठित क्षेत्र के ऐसे कर्मचारी जिनका मूल वेतन और महंगाई भत्ता समेत 15 हजार रुपये तक है, वे ईपीएस-95 के तहत अनिवार्य रूप से आते हैं। इसके लिए EPFO 11 व 12 मार्च को प्रस्ताव ला सकता है।
ये भी पढें- ये चार निजी बैंक दे रहे FD पर 7 फीसदी तक Interest, जानिए किसे मिलेगा फायदा
EPFO 11 व 12 मार्च ला सकता है प्रस्ताव
सूत्रों की मानें तो, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों के बीच ऊंचे योगदान पर अधिक पेंशन की मांग की गई है। इस तरह उन लोगों के लिए एक नई पेंशन स्कीम लाने पर विचार किया जा रहा है, जिनका मासिक मूल वेतन 15,000 रुपये से अधिक है।’’ इसके लिए 11 व 12 मार्च को गुवाहाटी में EPFO के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में नए पेंशन प्रोडक्ट को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। बैठक में सीबीटी द्वारा नवंबर, 2021 में पेंशन संबंधी मुद्दों पर गठित एक उप-समिति भी अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।
अभी तक नहीं मिल सकी प्रस्ताव को मंजूरी
अनुमान के अनुसार, पेंशन योग्य वेतन बढ़ाने से संगठित क्षेत्र के 50 लाख और कर्मचारी ईपीएस-95 के दायरे में आ सकते हैं। संगठित क्षेत्र में वेतन संशोधन और मूल्यवृद्धि की वजह से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2014 में मासिक पेंशन योग्य मूल वेतन को 15,000 रुपये तक सीमित करने के लिए योजना में संशोधन किया था। जिसमें 25,000 रुपये मासिक करने का प्रस्ताव EPFO ने पेश किया था, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। एक सितंबर, 2014 से 6,500 रुपये से ऊपर संशोधित किया गया था। बाद में मासिक मूल वेतन की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की मांग हुई और उस पर विचार किया गया, लेकिन अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी।


