हल्द्वानी खबर संसार.नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक बार पुनः नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने नेतृत्व में भारी संख्या में पहुच कर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया
आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया
गौरतलब है आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उम्मीदवारों की प्रथम सूची में उत्तराखंड राज्य की पांच लोकसभा सीटों में से अल्मोड़ा ,टिहरी एवं नैनीताल लोकसभा सीट के प्रत्याक्षियों के नामो की घोषणा की है , जिसमें नैनीताल उधमसिंह नगर से दुबारा अजय भट्ट को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां व्यक्त की ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कार्यकर्ताओ के जोश को देखते हुए उत्तराखंड राज्य की पांचों लोकसभा सीटों की विजय सुनिश्चित लग रही है । कुमाऊं संभाग कार्यालय का माहौल ऐसा लग रहा है मानो आज टिकट की घोषणा नही चुनाव जीतने की घोषणा हो गई हो ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ,जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया , लोकसभा कलस्टर सह संयोजक प्रदीप बिष्ट , अध्यक्ष मंडी परिषद अनिल कपूर डब्बू , दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ,दिनेश आर्या , पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज विष्ट , समेत समस्त भाजपा के मंडल ,जिला ,एवं प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
