मुंबई खबर संसार। राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । उन पर विशेष एप्लीकेशन के मार्फ़त पोर्नोग्राफी वीडियो बना प्रसारित करवाने का आरोप लगा है।फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंद्र पर कुछ विशेष एप्लीकेशन के मार्फ़त पोर्नोग्राफी वीडियो / फ़िल्म प्रसारित करवाने का आरोप है.
राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी.
हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है.



