HomeSportबांग्लादेश से हार के बाद पूर्व पीएम ने Imran Khan का PCB...

बांग्लादेश से हार के बाद पूर्व पीएम ने Imran Khan का PCB पर निशाना

बांग्लादेश से हार के बाद पूर्व पीएम ने Imran Khan का PCB पर निशाना जी, हां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विजेता पूर्व कप्तान इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जमकर निशाना साधा है। पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों कई संकटों से जूझ रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार के बाद पूर्व खिलाड़ी इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आलोचना की है।

वर्तमान में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में सजा काट रहे इमरान खान ने पीसीबी पर जमकर आरोप लगाए है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को लेकर उन्होंने टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड के मौजूदा नेता देश में क्रिकेट को बर्बाद कर रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी हैं।

पाक के पूर्व पीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि क्रिकेट एकमात्र ऐसा खेल है जिसे हर व्यक्ति टीवी पर देखना पसंद करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीसीबी इस खेल को बर्बाद करने में जुटा हुआ है। अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए पीसीबी क्रिकेट को नष्ट करने पर तुला है।

नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हर स्तर पर अपने पसंद के लोगों को जगह दे रहे है

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हर स्तर पर अपने पसंद के लोगों को जगह दे रहे है। बोर्ड में काबिलियत के अनुसार किसी को शामिल नहीं किया जा रहा है। पार्टी की दुर्दशा हो गई है। उन्होंने कहा कि ये पहला मौका है जब हम टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में भी नहीं पहुंच सकते है।

इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा और बांग्लादेश की टीम से 10 विकेट से टेस्ट मैच हारना पड़ा। यह पाकिस्तान क्रिकेट की नई शर्मिंदगी है, लेकिन ढाई साल पहले इसी पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। ढाई साल में ऐसा क्या हुआ कि हम बांग्लादेश से 10 विकेट से हार गए? बोर्ड को इस आपदा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

बता दें कि पाकिस्तान की टीम पिछले रविवार को इतिहास में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट हारी है। उस हार की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट में गृह युद्ध की स्थिति बन गई है। मैच के दौरान ही कप्तान और सहायक कोच के बीच तनातनी खुलकर देखने को मिली। इन सबके माहौल में राजनीति का खेल भी जारी है. इमरान खान बोर्ड अधिकारियों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मौजूदा सरकार क्रिकेट बोर्ड को ठीक से प्रबंधित करने में विफल रही है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.