खबर संसार देहरादून सम्पत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार.अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व में बेची गयी समपत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे दोबारा किसी अन्य को बेचकर की थी धोखाधडी.दिनांक 24-05-2026 को वादी विनोद प्रकाश अग्रवाल पुत्र स्व0 श्री जे०पी० अग्रवाल निवासी बलवीर रोड, थाना डालनवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी
1 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी
कि अभियुक्त संजय जैन आदि के द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए हरिद्वार रोड पर अरिहंत टावर में 5 वीं मंजिल में स्थित संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त सम्पत्ति उन्हें बेचकर उनसे 01 करोड़ 65 लाख रूपये हडप लिये। सम्पत्ति के सम्बन्ध में वादी द्वारा जानकारी करने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि संजय जैन व अन्य के द्वारा पूर्व में ही उक्त सम्पत्ति को निशांत गर्ग को बेचा जा चुका था। वादी द्वारा धोखाधड़ी से उक्त धनराशि
