HomePolitical23 साल बाद गंगवार परिवार की बादशाहत खत्म

23 साल बाद गंगवार परिवार की बादशाहत खत्म

ख़बर संसार रुद्रपुर – दिलीप अरोरा.23 साल बाद गंगवार परिवार की बादशाहत खत्म .जी हा -उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा का कब्जा. जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही भाजपा को प्रदेश मे उधम सिंह नगर जिले की सीट पर निर्विरोध जीत मिल गयी हैं।यहां भाजपा के अजय मौर्य निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिए गये और उन्हें जिले के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने उन्हें निर्विरोध होने पर जिला अध्यक्ष का सर्टिफिटेक भी सौंप दिया हैं।

*अजय मौर्य सीएम धामी के हैं ज्यादा करीबी* 

अजय मौर्य को मुख्यमंत्री का काफ़ी करीबी माना जाता हैं। इसी की वजह हैं की भाजपा ने जब प्रदेश मे जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर अपने प्रत्याक्षी घोषित किये तो उधम सिंह नगर से अजय मौर्या का नाम पहली लिष्ट मे आने सबको हैरत मे डाल दिया। तब लोगो को लगा की शायद बाद मे दूसरी तीसरी लिष्ट मे नाम बदल जाये पर ऐसा नहीं हुआ।और अंत तक मौर्या ही जिले से भाजपा प्रत्याक्षी रहे और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा,और भाजपा जिला अध्यक्ष जिंदल के साथ नामांकन भी करवा दिया। और वह इस सीट पर निर्विरोध अध्यक्ष बने।

*23साल बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर गंगवार परिवार का कब्जा खत्म* 

पिछले 23 साल से जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर गंगवार परिवार काबिज रहा हैं। और इस बार भी भंगा की जिला पंचायत सीट से रेनू गंगवार ने जीत हासिल की हैं इसी जीत के साथ कयास लगाये जा रहे थे की इस बार भी गंगवार परिवार से रेनू गंगवार ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगी। लेकिन भाजपा ने शायद कुछ और ही सोच रखा था। और 23 साल बाद गंगवार परिवार की बादशाहत खत्म आखिरकार जीत के बाद भी खत्म हो गयी।और अबकी बार मौर्या परिवार को कमान मिल चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.