HomeSportGil ने बाबर की बादशाहत की खत्म, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बने...

Gil ने बाबर की बादशाहत की खत्म, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बने नं-1 बल्लेबाज

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Shubhman Gil ने आईसीसी द्वारा जारी ताजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है। बुधवार को शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़कर ये उपलब्धि हासिल की।

Gil ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था और शतक भी लगाया था। चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दिन ही गिल के नंबर वन बल्लेबाज बनने से भारत को फायदा होगा। टूर्नामेंट में गिल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गिल वनडे में शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं।

तीन मैचों की वनडे सीरीज में 86.33 के औसत से 259 रन बनाए

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 86.33 के औसत से 259 रन बनाए। टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने Shubhman Gil की तारीफ करते हुए कहा था कि हाल ही में उप-कप्तान बनाए जाने से उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली है।

पिछले हफ्ते गिल को बाबर आजम को रैंकिंग में पीछे छोड़ने के लिए पांच अंक की जरूरत थी। 19 फरवरी को बाबर आजम को 13 पॉइंट का नुकसान हुआ, जबकि शुभमन गिल को 15 पॉइंट मिले। गिल के नाम अब 796 अंक है और बाबर के पास 776 पॉइंट मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.