जी, हां आपने सही पढ़ा आज सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,800 रुपये है। बीते दिन 54,800 भाव था। यानी दाम नहीं बढ़े हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 60,363 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 59,760 रुपये थी। आज दाम बढ़े हैं।
लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव
बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव नहीं हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 73,000। वहीं, ये दाम कल 73,000 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम नहीं बढ़े हैं।
जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99।9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
