हल्द्वानी खबर संसार। खुशखबरी पाल फ्रोजन फूड्स कंपनी अपने प्रीमियम क्वालिटी में फ्रोज़ो ब्रैड्स नाम से दस उत्पाद लांच करने जा रही है। बताए चले कि अपनी हरी मटर (Green Peas), स्वीट कॉर्न (Sweet Corn) और सोया चाप (Soya Chaap) के लिए प्रसिद्ध पाल फ्रोज़न फूड्स (Pal Frozen Foods) कंपनी अब आपके स्वाद में और तड़का लगाने जा रहे हैं। जल्द ही पाल फ्रोज़न फूड्स कंपनी अपने प्रीमियम क्वालिटी में FROZZO (फ्रोज़ो ) ब्रैंड्स नाम से दस नए उत्पाद लॉन्च (Pal Frozen wil launch New Products) कर रही हैं।
खुशखबरी स्वाद में और तड़का लगाने जा रही पाल फ्रोज़न फूड्स कंपनी
जबकि कई प्रोडक्ट्स पाल फ्रोजेन फूड्स कंपनी में पहले से ही उपलब्ध हैं. जिनमें से चार प्रोडक्ट्स को प्रीमियम क्वालिटी के साथ उतारा जा रहा है। इनमें मुख्यतः हरी मटर (Green Peas), सोया चाप (Soya Chaap), फ्रेंच फ्राइज (French Fries) और स्वीट कॉर्न (Sweet Corn) जैसे उत्पाद शामिल हैं।
पाल फ्रोज़न फूड्स के डायरेक्टर प्रतीक पाल जी ने जानकारी देते हुए बताया की पाल फ्रोज़न फूड्स कंपनी देश में अपनी गुणवत्ता युक्त उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। और वह कम समय में ही क्वालिटी के दम पर अपने ग्राहकों का विश्वास जीतने में कायम रहे हैं। इसी उपलब्धि को देखते हुए दिवाली के शुभ अवसर पर कंपनी नए प्रीमियम क्वालिटी प्रोडक्ट्स फ्रोज़ो (FROZZO) ब्रैंड्स नाम से लॉन्च करने जा रही है
