लखनऊ, खबर संसार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तालिबान सर्मथकों पर लगाम कसने के लिए देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर (ATS Commando Center) बनाने का ऐलान कर दिया है। जल्द ही यहां पर 2 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कमांडो सेंटर बनेगा।
मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘तालीबान की बर्बरता के बची यूपी की खबर भी सुनिए। योगीजी ने तत्काल प्रभाव से देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर (ATS Commando Center) खोलने का निर्णय लिया है। युद्धस्तर पर काम शुरू भी हो गया है। प्रदेशभर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की यहां तैनाती होगी।
शलभमणि त्रिपाठी ने किया ट्वीट
इसे भी पढ़े-Vodafone Idea कंपनी बंद होने के कगार पर, कभी भी हो सकती है!
बताया जा रहा है कि देवबंद में इसके लिए 2 हजार वर्ग मीटर जमीन भी अलॉट की जा चुकी है। हालांकि, देवबंद से पहले ही लखनऊ और नोएडा में भी ATS कमांडो सेंटर खोलने की तैयारियां चल रही हैं। नोएडा में यह इंटरनेशल एयरपोर्ट और लखनऊ में यह अमौसी एयरपोर्ट के पास स्थित होगा।
यूपी के सहारनपुर जिले में स्थित देवबंद इस्लामी शिक्षा का एक बड़ा केंद्र माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे आतंकवादी पकड़े हैं जिनका संबंध देवबंद से रहा है। साल 2019 में एटीएस (ATS) ने जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी देवबंद से अरेस्ट किया थे। यहां से बांग्लादेशी और आईएसआई एजेंट भी पकड़े जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने ये फैसला वर्तमान परिस्थितियों और चुनौतियों को देखते हुए लिया है। सहारनपुर जिले में स्थित देवबंद से पहले नोएडा और लखनऊ में एटीएस का कमांडो ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है। राजधानी लखनऊ में अमौसी और नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यह सेंटर बनेंगे।
इसके लिए नोएडा और लखनऊ में जमीन भी फाइनल हो चुकी है। इन जगहों पर SPG और आर्मी के अफसरों के देखरेख में स्पेशल कमांडो तैयार होंगे। यहां पर ट्रेनिग लेने वाले सभी कमांडो को आतंकी हमलों के दौरान बचाव औ राहत में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सिखाई जाएंगी।
फेसबुक पर खबरें पढ़ने के लिए हमारे पेज को लाइक करें



