हल्द्वानी, खबर संसार। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ग्रांडपेरेन्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक व कक्षा दो के विद्यार्थियों के दादा-दादी, नाना-नानी और माता-पिता आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवलित कर किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत से की गयी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें कक्षा एक के विद्यार्थियों ने एक्शन डांस की प्रस्तुति दी तथा कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा म्यूजिकल स्किट प्रस्तुत किया गया जिसमें पंजाबी और कुमाऊँनी संस्कृति को दर्शाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
इस कार्यक्रम में दादा दादी और नाना नानी के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गये थे जिसमें दादा-दाद और नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें दादाओं में म्यूजिकल रिंग गेम में प्रथम स्थान एन0 सी0 बोरा, द्वितीय जे0 सी0 पोदालिया एवं तृतीय स्थान शेराम एवं टारगेट द बॉल में प्रथम स्थान रेशमत सिद्धिकी एवं डॉ ज्ञान चंद, द्वितीय कृष्णानंद महतोलिया एवं तृतीय स्थान, कुँवर सिंह चौहान का रहा।
दादियों में टारगेट रिंग में कमला देवी रहीं प्रथम
तो वहीं दादियों में टारगेट रिंग में प्रथम स्थान श्रीमती कमला देवी, द्वितीय स्थान श्रीमती रेखा रौतेला एवं तृतीय स्थान श्रीमती पार्वती आर्या, पॉसिंग द पॉर्सल प्रथम स्थान श्रीमती कुसुुम लोसियाली, द्वितीय स्थान श्रीमती सीता वाल्दिया एवं तृतीय स्थान श्रीमती पूर्णिमा बाजपेयी एवं टारगेट द बॉस्केट में प्रथम स्थान श्रीमती मुन्नी काण्डपाल, द्वितीय स्थान श्रीमती धूमा देवी एवं तृतीय स्थान श्रीमती लीला तिवारी का रहा।
विद्यालय की प्रबन्धिका डॉ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा एवं श्रीमती प्रियंका बाजपेयी शर्मा ने आगन्तुक दादा-दादी ओर नाना-नानी का आभार व्यक्त किया और सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती रीता राठौर व श्रीमती दामिनी कपूर ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत अध्यापक संजय गोस्वामी, मोहित पंत, सुश्री अदिती जोशी, सुश्री अंकिता चौधरी खेल अध्यापिक श्रीमती पल्लवी रावत, विजय पांडे, अंकित राय कला अध्यापिका श्रीमती नीरू जोशी गोयल व श्रीमती रिचा वर्मा ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में वि़द्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


