खबर संसार हल्द्वानी। सतयुग में हनुमान ने दिखाईअंगूठी ,कलयुग में आधार । जी हा आज मोतीराम बाबूराम इंटर कालेज के मैदान में पी एम मोदी की सभा मे प्रबेश के लिए अपनी आईडेंटिफिकेशन आधार कार्ड के रूप में दिखाना पड़ा यहां तक कि अपनी गदा भी चेक करानी पड़ी।
बताते चलें कि सुरक्षा इंतजामों के चलते एक एक व्यक्ति को चेक किया जा रहा था फिर ये तो पूरे हनुमान बने हुए आए थे श्रवण कुमार जो कि बिहार के थे।
लाजिमी था सुरक्षा कारण से चेंकिंग। इस युवक ने मीडिया का ध्यान अपनी और लगाए रखा। खबर संसार ने जब इसका इंटरव्यू किया तो एक एक करके मीडिया के लोग उससे बात और फ़ोटो खीचने लगे। बिहार के बेगूसराय से आया श्रवण शाह जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर रैली को देखने के लिए अनेक राज्य में जाते हैं। आज वह उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे, श्रावण शाह का कहना है कि उन्होंने अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 96 रैली देखी है। उत्तराखंड में वह उनकी छठवी रैली देखने आए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रवण श्री राम का अवतार मानते हैं और ऐसे में राम रूपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए वह हल्द्वानी आए हैं। श्रवण बेगूसराय बिहार के रहने वाले हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट्टर समर्थक है


