खबर संसार, पटना: स्कूल में हेडमास्टर कर रहे थे शराब पार्टी, तीन teacher गिरफ्तार, शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में छात्रों को शिक्षा दी जाती है, मगर यहां तो कुछ और ही चल रहा था, एक हेडमास्टर स्कूल के अंदर ही शराब पार्टी कर रहे थे, साथ में दो शिक्षक भी थे। ये मामला बिहार के निवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र का है जब शराब पार्टी करते तीन teacher को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढें- अखिलेश यादव आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से लड़ सकते है चुनाव
बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, किसी भी प्रकार की शराब बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है। लेकिन चोरी छिपे शराब का करोबार खूब फलफूल रहा है। ऐसा ही एक मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल से सामने आया जहां, शिक्षक शराब की पार्टी कर रहे थे और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) समेत 3 शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के सामबे गांव स्थित मध्य विद्यालय में कुछ लोग शराब की पार्टी कर रहे हैं।
तीन teacher शराब पीते गिरफ्तार
मिली सूचना के आधार पर पुलिस स्कूल पहुंच गई और मौके से प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सहित तीन teacher को शराब पीते गिरफ्तार किया गया। वारिसलीगंज के थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगो में सुनील कुमार के अलावा रजनीकांत शर्मा और प्रमोद कुमार सिंह हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनो दूसरे स्कूल के शिक्षक हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद की गई है। तीनों शिक्षकों की चिकित्सकीय जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि भी हुई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।



