HomeNationalदेश में भारी power संकट, कोयला खत्म

देश में भारी power संकट, कोयला खत्म

खबर संसार नई दिल्लीः देश में भारी power संकट, कोयला खत्म, जैसा कि आप जानते हैं कि पूरे विश्व के साथ भारत में भी ज्यादातर सारे काम बिजली से होते हैं, इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि देश में कोयला खत्म हो चुका है। भारत में इन दिनों कोयले का गंभीर संकट हो चुका है। 72 थर्मल संयंत्रों के पास सिर्फ तीन दिनों का ही कोयला बचा है। इस वजह से कई पावर प्लांट बंद होने की कगार पर आ गए हैं। इसलिए भारत में भारी power संकट पैदा हो गया है।

विशेषज्ञों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय व अन्य एजेंसियों की तरफ से जारी कोयला उपलब्धता के आंकड़ों का आकलन कर विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय एजेंसी सेंट्रल इलेक्ट्रिसी अथॉरिटी का कहना है कि भारत के 72 थर्मल पावर प्लांट में 8817 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप पड़ गया है। और मांग लगातार बढ़ रही है। जिससे power संकट पैदा हो गया है।

ये भी पढें- व्यापारियों का चुनाव ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न! आधे निर्विरोध निर्वाचित आधे मतदान से

जून के बाद से बिजली की डिमांड 200 गीगावॉट पार कर गई। वहीं कोल इंडिया लिमिटेड से कोयले का प्रोडक्शन और डिलीवरी लगातार कम हो रहा है। देश के सभी पावर प्लांट में कोयले की कमी सामने आई है। अगस्त में खबरें आई थी कि 57 पावर प्लांट कोयले की कमी का सामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत आने वाली कोयले की एक बड़ी खेप चीन में अटकी हुई है।

क्यों गहराया power संकट

बता दें कि उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे 4 बड़े राज्यों ने अपने अंतर्गत आने वाली बिजली इकाइयों के कोयला इस्तेमाल के लिए कोल इंडिया को किए जाने वाले भुगतान में चूक कर दी। इससे कोल इंडिया ने इनकी कोयला आपूर्ति कम कर दी। इससे power संकट और गहरा गया। बता दें कि कोयले की कमी के कारण चीन में भी इन दिनों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां पावर प्लांट में बिजली नहीं बना पा रही है इस वजह से फैक्ट्रियों के साथ ही लोगों को घरों में इस्तेमाल के लिए भी पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.