खबर संसार, देहरादून : राशन डीलर से कोई परेशानी तो इस toll free नंबर पर करें शिकायत, इन दिनों केन्द्र सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब लोगों को कोरोना की वजह से मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। लेकिन कई क्षेत्रो से ऐसी शिकायतें आज रही हैं कि राशन डीलर राशन देने में आनाकानी करते हैं या फिर कम तोल कर देते हैं। तो अगर आप ऐसी चीजों से परेशान हैं तो सरकार ने भ्रष्टाचार को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सब्सिडी वाला राशन गरीब लोगों तक पहुंचे, राशन कार्ड शिकायत हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिसकी शिकायत आप toll free नंबर पर सरकार तक पहुंचा सकता है।
ये भी पढें- तो क्या सपा के साथ जाकर chandrashekhar (रावण) बिगाड़ेंगे मायावती का ‘खेल’!
इस टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
परिवार के सदस्यों के हिसाब से राशन कार्ड धारकों को सरकार की ओर से हर माह राशन दिया जाता है। अगर अभी तक आपने अब तक अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़वाया है, तो तुरंत जुड़वा लें। जिससे कि आपको बिना किसी परेशानी के राशन मिल सके। वहीं ग्राहकों को कम राशन तोलकर देने की स्थिति में आप भी toll free नंबर 1800-180-2000, 1800-180-4188 पर तुरंत एक्शन लेते हुए शिकायत दे सकते हैं। दरअसल केंद्र सरकार की ओर से लगभग सभी राज्यों के लिए अलग-अलग toll free नंबर जारी किए गए हैं, जिसपर आप कॉल करके अपनी शिकायत दे सकते हैं। बता दें, डीलर द्वारा कम राशन देने की स्थिति में भी आप यहां शिकायत कर सकते हैं।
