HomePoliticalनहीं है वोटर कार्ड, तो इन 12 Document से भी डाल सकेंगे...

नहीं है वोटर कार्ड, तो इन 12 Document से भी डाल सकेंगे वोट

खबर संसार, देहरादून : नहीं है वोटर कार्ड, तो इन 12 Document केे साथ भी डाल सकेंगे वोट, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होने हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी कर दिए हैं। कुछ लोगों के पास वोटर कार्ड नहीं हैं, तो ऐसे में उन वोटरों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं केवल आपका नाम वोटर लिस्‍ट में होना चाहिए, अगर किसी मतदाता के पास भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उसके लिए आयोग ने अन्य विकल्प भी रखे हैं। मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 ऐसे Document है, जिनकी मदद से आप अपना वोट डाल सकेंगे।

ये भी पढें- मतदान के दिन 14 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी

ये 12 Document होंगे मान्य

आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों के साथ ही कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन को जारी UDID कार्ड शामिल हैं। इन Document को दिखाकर भी मतदाता अपनी पहचान सुनिश्चत करते हुए मतदान कर सकते हैं।

Temperature नापने की व्यवस्था

निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं का Temperature नापने के लिए मतदान स्थलों पर तापमान नापने की मशीन की व्यवस्था की है। वोट डालने से पहले सभी वोटरों का तापमान नापा जायेगा। जिनका तापमान अधिक है यानि की बुखार उन मतदाओं को शाम को अंतिम घंटों में पीपीई किट पहनाकर बीमार मतदाताओं से मतदान करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.