HomeBusinessअगर आपके मोबाइल में लगा है Vodafone Idea का सिम तो हो...

अगर आपके मोबाइल में लगा है Vodafone Idea का सिम तो हो जाएं सावधान

नई दिल्ली, खबर संसार। अगर आप के मोबाइल में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का सिम लगा है तो सावधान हो जाए। दरअसल वोडाफोन आइडिया ग्राहकों से जुड़ा एक नया फ्रॉड सामने आया है। स्कैमर्स यूजर्स का डेटा चुरा कर फ्रॉड कर रहे हैं।

नया SMS घोटाला पूरे भारत में मौजूद Vodafone Idea (Vi) ग्राहकों को प्रभावित कर रहा है। नए स्कैम में यूजर्स को KYC वेरिफिकेशन करने के लिए कहा जा रहा है। इन मैसेजेस में साफ लिखा आ रहा है कि, अगर ये यूजर्स केवाईसी पूरा नहीं करते हैं तो 24 घंटे के भीतर उनका नंबर बंद हो जाएगा।

इसे भी पढ़े-पोर्नोग्राफी मामले में फंसे Raj Kundra पर इस एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

ध्यान दें कि यह संदेश कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर नहीं भेजा गया है। ये मेसेज स्कैमर्स द्वारा फैलाया जा रहा है जिससे वे वित्तीय घोटाले को अंजाम दे सकें और लोगों के व्यक्तिगत डेटा को चुरा कर बड़ा फ्रॉड कर सकें।

इस तरह का होगा फेक मेसेज

प्रिय ग्राहक, आपका वोडाफोन (Vodafone Idea) सिम ई-केवाईसी नहीं हुआ है। e-KYC करवाने के आप वोडाफोन हेल्पलाइन नंबर 786XXXXX पर तुरंत कॉल करें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका मोबाइल नंबर 24 घंटे बाद बंद कर दिया जाएगा।

वहीं अगर आप फ्रॉड से फंस जाते हैं और दिए गए नंबर कॉल करते हैं तो आपसे आपकी ईमेल आईडी, कांटेक्ट नंबर, एड्रेस, आधार डिटेल्स और फोटो मांगी जा सकती है। डिटेल्स का उपयोग पर फ्रॉडस्टर कई घोटालों को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग खाते से पैसे भी निकाल सकते हैं।

Vodafone Idea ने यूजर्स को दी सलाह  

इसलिए मोबाइल उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह के संदेशों का जवाब न दें। टेलिकॉम ऑपरेटर आपसे कभी आपकी पर्सनल जानकारी नहीं मांगते। यदि आपको किसी सहायता की आवश्यकता है, तो हमेशा आधिकारिक स्टोर पर जाएं या सहायता के लिए अधिकृत कस्टमर केयर फोन नंबर पर कॉल करें। ये सभी लिंक झूठे होते हैं और आपको जाल में फंसाने के लिए ऐसा किया जाता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.