HomeEntertainmentपोर्नोग्राफी मामले में फंसे Raj Kundra पर इस एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर...

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे Raj Kundra पर इस एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

मुबई, खबर संसार। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने आज क्राइम ब्रांच को बयान दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए। बताते चले कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।

उन्हें  एक दिन पहले यानी 28 जुलाई को निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से कई एक्ट्रेस राज कुंद्रा (Raj Kundra) के ऐप ‘हॉटशॉट्स’ के खिलाफ खुलकर सामने आई हैं। अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने उन पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़े-अश्लील video calling कर वसूली करने वालों पर कांग्रेस ने कठोर कार्रवाई की मांग की

आपको बता दें कि राज कुंद्रा पर आरोप है कि वो ‘हॉटशॉट्स’ ऐप के लिए ही अश्लील वीडियो बनवाते थे और इसी पर स्ट्रीम करते थे। पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा मुंबई क्राइम ब्रांच की पॉपर्टी सेल के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंची थीं। इस दौरान एक पुराना मामला भी सामने आया है।

शर्लिन शि‍कायत करने गई थी पुलिस में

शर्लिन ने इसी साल 2021 में राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ यौन शोषण का मामला लेकर पुलिस के पास पहुंचीं थीं और कई गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन चोपड़ा ने अपनी शिकायत में कहा था  कि 2019 की शुरुआत में राज कुंद्रा ने उनके बिजनेस मैनेजर को एक ऑफर के बारे में बात करने के लिए बुलाया था। 27 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद, शर्लिन ने दावा किया कि एक मैसेज को लेकर तीखी बहस के कारण राज कुंद्रा बिन बताए उनके घर आए थे।

जबरदस्ती किस करने की कोशिश

शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे थे, वह इसका विरोध कर रही थी। शर्लिन चोपड़ा ने आगे विस्तार से बताया कि उन्होंने राज रुकने के लिए कहा क्योंकि वह डरी हुई थी। थोड़ी देर बाद, वह उसे धक्का देने में कामयाब रही और वॉशरूम में चली गईं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि वह प्लेजर कि लिए एक शादीशुदा आदमी के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती और न ही बिजनेस में शामिल नहीं होना चाहती थीं। इस पर राज ने उनसे कहा कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ उनका रिश्ता कॉम्पलिकेटेड था और वह घर पर ज्यादातर समय तनाव में रहते थे।

फेसबुक पेज से जुडे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.