HomeTourismमानसून में कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग तो इन जगहों पर...

मानसून में कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग तो इन जगहों पर जाना कभी ना भूलें

मानसून में बहुत से लोग अपने घरों में ही रहना पसंद करते हैं। वहीं कई लोगों को इस मौसम में घूमना बेहद पसंद होता है। यह समय प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करने का सबसे अच्छा समय होता है। अगर आप भी मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं।

कूर्ग

मानसून में आप कूर्ग जाने का प्लान बना सकते हैं। यह कर्नाटक के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा यह खूबसूरत हिल स्टेशन देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह हिल स्टेशन इतना खूबसूरत है कि इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह जगह ट्रेक्किंग, राफ्टिंग और फिशिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए बेहतरीन है।

इसे भी पढ़ें: बेड पर सोनम कपूर की बच्चे के साथ हो रही तस्वीर वायरल, बन गई मां? क्या है सच्चाई

उदयपुर

उदयपुर शहर को ‘द सिटी ऑफ लेक’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस शहर में कई सुंदर झीलें हैं। यह शहर चारों ओर से सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है और ‘पूर्व के वेनिस’ का एहसास देता है। उदयपुर में स्थित भव्य किले, मंदिर सुंदर झीलें, महल, संग्रहालय और वन्यजीव अभयारण्य इसे पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग अपने चाय बागानों के लिए बहुत मशहूर है। यहां से कंचनजंगा पहाड़ियों का अद्भुत और अविश्वसनीय नज़ारा दिखता है। यहां की ख़ूबसूरती देखने और महसूस करने के लिए मानसून से बेहतर कोई और मौसम नहीं है। यहां सड़कों का जाल बिछा हुआ है और ये सड़कें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इन सड़कों पर घूमते हुए आपको औपनिवेशिक काल की बनी कई इमारतें दिख जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में भारी बारिश से घरो में घुसा पानी, 61 की मौत, बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक

शिलांग

पूर्वोत्तर राज्य शिलांग, मॉनसून के दौरान सबसे ज़्यादा घूमी जाने वाली जगहों में शामिल है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। यहाँ के हरे-भरे मैदान, सुरम्य परिदृश्य, ऊंचे पहाड़, मिलनसार लोग और औपनिवेशिक आतिथ्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

मुन्नार

मुन्नार दक्षिण भारत का बेहद ही खूबसूरत और पॉप्युलर हिल स्टेशन है जिसकी वजह से मुन्नार को “दक्षिण भारत का कश्मीर” भी कहा जाता है। यहां की हरियाली, चाय के बागान और खूबसूरत साइट्स की वजह से यह भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.