खबर संसार देहरादून। पार्टी से टिकट कटने पर निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशियों के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों बैचेन है क्योंकि कुछ निर्दलीय भले ही जीत ना पाए लेकिन पार्टी का वोट बिखरने में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभा सकते है।
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस में बगावत की स्थिति एकदम बिगड़ गई है। जहा भाजपा में 16तो कांग्रेस में 12 बागी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनौती बने हैं।
लालकुआ से पूर्व सीएम हरीश रावत की सीट से पूर्व में घोषित उम्मीदवार संध्या डालाकोटी भी बगावत पर उतर आई हैं। वहीं, भाजपा में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की ओर से खाली की गई डोईवाला सीट पर तीन -तीन नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशी के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और मातबर सिंह कंडारी भी बगावत का झंडा उठा चुके हैं।
कुमांऊ मंडल
यूएसनगर – रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा, किच्छा से हरीश पनेरू, कांग्रेस और किच्छा से ही अजय तिवारी, भाजपा।
अल्मोड़ा – रानीखेत से दीपक करगेती, भाजपा।
बागेश्वर – बागेश्वर से भैरवनाथ, कांग्रेस।
नैनीताल – लालकुआं से संध्या डालाकोटी, कांग्रेस, पवन चौहान और कुंदन सिंह मेहता (दोनों भाजपा), रामनगर से संजय नेगी, कांग्रेस, भीमताल से लाखन सिंह नेगी और मनोज साह (दोनों भाजपा) और कालाढूंगी से गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा।
गढ़वाल मंडल
देहरादून- ऋषिकेश से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण कांग्रेस और उषा रावत भाजपा,डोईवाला से जितेंद्र नेगी, सुभाष भट्ट, और सौरभ थपलियाल (तीनों भाजपा), सहसपुर से आकिल अहमद, कांग्रेस, धर्मपुर से वीर सिंह पंवार, भाजपा, कैंट से दिनेश रावत, भाजपा, राजपुर से संजय कन्नौजिया, कांग्रेस, कैंट से चरणजीत कौशल, कांग्रेस और रायपुर में सूरत सिंह नेगी, कांग्रेस।
हरिद्वार – ज्वालापुर से एसपी सिंह, कांग्रेस, रानीपुर से इशांत तेजीयान, भाजपा और पिरान कलियर से जय भगवान सैनी भाजपा (2017 के प्रत्याशी)।
टिहरी – घनसाली से पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, कांग्रेस और सोहन लाल खंडेवाल, दर्शनलाल (दोनों भाजपा), धनौल्टी से पूर्व विधायक महावीर रांगड़, भाजपा।
पौड़ी – कोटद्वार से धीरेंद्र चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा।
उत्तरकाशी – यमुनोत्री से पूर्व राज्य मंत्री जगवीर सिंह भंडारी, भाजपा और संजय डोभाल, कांग्रेस (2017 के प्रत्याशी)।
चमोली – कर्णप्रयाग से टीका प्रसाद मैखुरी, भाजपा।
रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, कांग्रेस
