HomeUttarakhandजनता दरबार में एडीम ने सुनीं लोगों की समस्‍याएं, कई का किया...

जनता दरबार में एडीम ने सुनीं लोगों की समस्‍याएं, कई का किया न‍िस्‍तारण

हल्द्वानी, खबर संसार। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, खनन, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों में अधिकांश शिकायतों का श्री जोशी द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया एवं अपर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा बताया गया कि गौला एवं नंधौर नदी में वाहनों द्वारा ओवरलोड रेता लाई जा रही है जो नियम विरूद्व है। संघर्ष समिति ने वाहन पंजीकरण के अनुरूप वजन की अनुमति देने का आग्रह किया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खनन विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जायेगा। कमलेश अधिकारी उत्तम कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि प्रार्थीनी की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है व बेरोजगार भी है अतः प्रार्थीनी का बीपीएल कार्ड बनाने के अनुरोध किया।

बि‍जली का पोल न लगाए जाने की श‍िकायत की 

जिस पर श्री जोशी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। जय श्री राम काॅलौनी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के लोगो द्वारा बताया कि 02 विद्युत पोल जयश्री काॅलोनी के लिए स्वीकृत किये गये थे। लेकिन वर्तमान तक विद्युत पोल नहीं लगाये गये। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता विद्युत को जाॅच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही जनता दरबार में पान गिरी गोस्वामी निवासी तीनपानी ने सीसी मार्ग निर्माण खनन न्यास निधि से करवाने का अनुरोध किया, मोहन पुत्र बृजवासी बरेली रोड हल्द्वानी ने बताया कि उनके पास भूमि नहीं भूमि दिलाने की मांग की, शिव विहार सैक्टर 03 फेस 01 के लोगों द्वारा बताया गया कि आरके टेन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा में वर्षाकाल में जलभराव हो जाता है सीसी मार्ग निर्माण कराने की मांग की।

अमित कुमार निवासी कुसुमखेडा ने बताया कि नैन्सी काॅनवेंट बोडिंग स्कूल ज्योलिकोट में कार्यरत है उन्हें काॅलेज प्रशासन द्वारा वेतन नहीं दिया गया श्री अमित कुमार ने वेतन दिलाने का अनुरोध किया। जनता दरबार में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान व समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.