खबर संसार नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान 24 October को होंगे आमने-सामने। क्योंकि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 मुकाबला होने जा रहा है। ये मुकाबला क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर के दिन दिखाई देगा।
पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 24 October को टूर्नामेंट के लिए ग्रुप्स का ऐलान किया था। टी-20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा इस साल ओमान और यूएई में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 क्रिकेट टीमें शामिल हो रही हैं। जो यूएई व ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेंगे।
इस सप्ताह होगा शेड्यूल का ऐलान
जनकारी के अनुसार , ये दोनों टीमें बीच 24 October को क्रिकेट के मैदान में दिखाई देंगी। भारत – पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद ही आकर्षक होने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है।
24 October को बेहद रोचक मुकाबला
भारत-पाकिस्तान के बीच 24 October को बेहद मुकाबला रोचक होेन जा रहा है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में आठ टीमें पहले से क्वॉलिफाई करने के लिए खेलेंगी, जबकि चार टीमें क्वॉलिफायर के लिए ज्वॉइन करेंगी। मुख्य दौर में जगह बनाने के लिए आठ टीमें बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें- संसार की सबसे मेधावी विद्यार्थी है नताशा
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन पहले भारत में होने जा रहा था, लेकिन कुछ महीने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के सत्र के बीच में निलंबन ने बोर्ड को स्थल बदलने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि भारत में कोविड-19 की स्थिति फिलहाल काफी नियंत्रण में है, लेकिन सितंबर-अक्टूबर में देश में वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है।
राउंड 1
ग्रुप ए- श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, नामबिया
ग्रुप बी– बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पपुआ न्यू गिनी, ओमान
सुपर 12
ग्रुप 1- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए1, बी2
ग्रुप 2- भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बी1, ए2.
