HomeSportपर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम, शुभमन गिल नहीं आए नजर

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम, शुभमन गिल नहीं आए नजर

भारतीय टीम वाका से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पहुंच गई है। जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भिड़ना है। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होना है। टेस्ट के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर भारतीय टीन ने वॉर्म-अप के लिए एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला था, जिसमें शुभमन गिल और केएल राहुल चोटिल भी हो गए थे।

केएल राहुल हालांकि, अपनी चोट से उबर गए, लेकिन गिल का पहला टेस्ट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं और अब ऐसे में गिल का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। गिल ने उस इंट्रा स्क्वॉड मैच की दोनों पारियों में 28 और 42 रन बनाए थे।

गिल को फील्डिंग के दौरान स्लिप में बाएं अंगूठे में चोट लगी थी

गिल बैटिंग के दौरान काफी सजह भी नजर आ रहे थे। गिल को फील्डिंग के दौरान स्लिप में बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। हाल ही में होम टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 के क्लीनस्वीप ने भारतीय टीम की उम्मीदों को तगड़ा झटका जरूर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली बन चुकी है।

भारतीय टीम को अगर बिना किसी और टीम के रिजल्ट पर आश्रित हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। वहीं भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत ज्यादा अहम है और इस टेस्ट सीरीज में कई खिलाड़ियों का फ्यूचर भी दांव पर लगा होगा, जिसमें विराट कोहली, हेड कोच गंभीर के साथ-साथ आर अश्विन, सिराज जैसे नाम भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.