HomeNationalRajpath पर दिखा भारत का शक्ति प्रदर्शन, मोदी के सिर पर कुमाऊंनी...

Rajpath पर दिखा भारत का शक्ति प्रदर्शन, मोदी के सिर पर कुमाऊंनी टोपी 

खबर संसार, नई दिल्ली : Rajpath पर दिखा भारत का शक्ति प्रदर्शन, मोदी के सिर पर कुमाऊंनी टोपी , दिल्ली के राजपथ पर भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यहां पर भारतीय संस्कृति की झलक के साथ सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधिता Rajpath पर दिखाई दी।  तीनों सेनाओं की झांकियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया। इस परेड में टैंक सेंचुरियन, टैंक पीटी 76, अर्जुन टैंक, ICV BMP-2 ऑन टैंक ट्रांसपोर्टेशन, 75 पैक हावित्जर मार्क 1, धनुष गन सिस्टम, 286 फील्ड रेजीमेंट, एचटी 16 ऑन व्हीकल, तरंग शक्ति सिस्टम, टाइगर कैट सीडब्ल्यूएस मिसाइल और आकाश मिसाइल की टुकड़ी ने भाग लिया। परेड में सबसे आगे पहली टुकड़ी 61 कैवेलरी की थी। यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट भी है।

ये भी पढेंसेवा को व्याकुल नेताओ की संपत्ति दुगनी,चारगुनी कैसे!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सुबह 10.05 बजे नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे।

मोदी के सिर पर उत्तराखंडी टोपी

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की टोपी पहनी हुई थी, जिसमें ब्रह्मकमल बना हुआ है। गले में मणिपुर का गमछा पहने दिखे। पीएम मोदी की टोपी पर उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल भी अंकित था। इससे पहले भी पीएम मोदी अपने अलग-अलग अंदाज के लिए चर्चाओं मेें आये है। तो वहीं उत्तराखंड के जनरल बिपिन रावत मरणोपरांत सिविल सेवा पद्य विभाूषण, माधुरी बर्थवाल, कला उत्तराखंड, हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया और बसंती देवी को पद्यश्री से नवाजा गया।

Rajpath 12 राज्यों की झांकियां परेड में शामिल

Rajpath  पर इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सिर्फ 12 राज्यों की झांकियां परेड में शामिल हो रही हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मेघालय, गुजरात, गोवा, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा और जम्मू कश्मीर की झांकी शामिल हुईं। तो वहीं दिल्ली, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की झांकी इस साल परेड का हिस्सा नहीं हुईं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.