खबर संसार नई दिल्ली।उद्योगपति,अभिनेता,नेता आखिर क्यों हो रहे लोग क्रेजी इस युवा को लेकर।विकी कोशल,अरविंद केजरीवाल,आनंद महिंद्रा, आईपीएल के मालिक से लेकर मीडिया जगत के बड़े बड़े धुरंधर इस 20 वर्षीय युवा के दीवाने हो रहे। अपने ट्विटर हैंडल,इंस्टाग्राम पर ट्वीट कर प्रदीप को सम्मान दे रहे है। जी हा आखिर इस युवा लड़के के दीवाने नेता अभिनेता उद्योगपति क्यों हो रहे। जी हा लोग जब किसी के दीवाने होते है तो होते ही चले जाते है।
उद्योगपति,अभिनेता,नेता आखिर क्यों हो रहे लोग क्रेजी इस युवा को लेकर
वाकई सोशल मीडिया की पावर जब बोलती है तो सर चढ़ बोलती है। किसी को भी फर्श से अर्श पर चढ़ा देती है।इसका जीता जागता उदाहरण 20 वर्षीय प्रदीप मेहरा है। जो की उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सुदूर एक गांव का रहने वाला है। जिसका वीडियो के साथ खबरे लगातार वायरल हो रही है। इसका अंदाजा इस बात से साफ दिखता है की उत्तराखंड की कल की सबसे बड़ी खबर ये थी कि कोन बनेगा मुख्यमंत्री! लेकिन प्रदीप मेहरा की बादशाहत कल नंबर एक पर रही। वो लगातार ट्रेंड करता रहा।
उद्योगपति ,नेता ,अभिनेता ,पत्रकार, सामाजिक।कार्यकर्ता एनजीओ प्रदीप की इस प्रेणना दायक कहानी से प्रभावित है।विक्की कौशल भी इनके दीवाने हो गए है। इस युवा की कहानी ने विक्की के दिल को छू लिया है। विक्की ने प्रदीप की तारीफ करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रदीप को टैग करते हुए रिस्पेक्ट लिखा है। विक्की ने ऐसा करके प्रदीप जैसे गरीब बच्चे को बहुत बड़ा सम्मान दिया है। बताते चले की विक्की ने अपना जीवन मुंबई की एक साधारण चोल में बिताया है।
नोएडा के प्रदीप मेहरा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अब आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी प्रदीप पर कमेंट किया है और जमकर तारीफ की है.इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी फ्रेंचाइजी लगातार सोशल मीडिया पर आम लोगों से कनेक्ट होती रहती है. मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर ऐसा ही किया है. नोएडा में मैकडॉनल्ड आउटलेट में काम करने वाले प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra Running Video) पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं. अब मुंबई इंडियंस ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की है.
नोएडा के सेक्टर 16 में में 20 वर्षीय के प्रदीप का एक वीडियो परसो वायरल हुआ था. जिसमें वह अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद देर रात को दौड़ते हुए घर जा रहे थे. तब फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी ने उनका वीडियो शूट किया।वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर करीब एक करोड़ ज्यादा लोगो ने देखा।
मुंबई इंडियंस से पहले पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और हरभजन सिंह समेत कई अन्य स्टार्स ने भी प्रदीप मेहरा के इस वीडियो पर कमेंट किया था. केविन पीटरसन ने लिखा था कि यह वीडियो आपकी सोमवार की सुबह को बेहतर बना सकती है, क्या लड़का है.
वीडियो वायरल होने के बाद से ही प्रदीप मेहरा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लगातार उनके अलग-अलग वीडियो, तस्वीरें सामने आ रही हैं. तो कई बड़ी हस्तियां उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल पर अब हर किसी की नज़रें टिकी हैं.


