Friday, April 3, 2026
HomeTech & AutoiPhone 20: 20 साल पूरे होने पर बड़ा बदलाव, नया डिजाइन होगा...

iPhone 20: 20 साल पूरे होने पर बड़ा बदलाव, नया डिजाइन होगा खास

Apple अपने iPhone के 20 साल पूरे होने के मौके पर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी iPhone 19 सीरीज को छोड़कर सीधे iPhone 20 लाइनअप लॉन्च कर सकती है। इस खास मौके को ध्यान में रखते हुए Apple इस नए iPhone को पूरी तरह नए डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश करने की योजना बना रही है।


अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स और कर्व्ड डिजाइन की चर्चा

लीक्स के अनुसार iPhone 20 में बेहद पतले यानी करीब 1.1mm के बेजल्स दिए जा सकते हैं। यह फोन क्वॉड-कर्व्ड डिजाइन के साथ आ सकता है, जिससे इसका फ्रेम और डिस्प्ले एक-दूसरे में घुले-मिले नजर आएंगे।

पहले जहां इसे पूरी तरह फुल-स्क्रीन फ्रंट के साथ आने की बात कही जा रही थी, वहीं अब नए इनपुट में बेहद पतले किनारों वाले बेजल्स मिलने की संभावना जताई गई है।


अंडर-डिस्प्ले कैमरा पर टेस्टिंग जारी

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple, Samsung की अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक को टेस्ट कर रही है। हालांकि, अभी कंपनी इसकी इमेज क्वालिटी से संतुष्ट नहीं है।

ऐसे में iPhone 20 में या तो पंच-होल कटआउट देखने को मिल सकता है या फिर बहुत छोटा डायनामिक आईलैंड दिया जा सकता है। इसके अलावा Polar ID जैसे नए फीचर की भी संभावना जताई गई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


फिजिकल बटन की जगह हेप्टिक बटन

iPhone 20 सीरीज में पारंपरिक बटन की जगह सॉलिड-स्टेट यानी हेप्टिक बटन मिल सकते हैं। पावर, वॉल्यूम, एक्शन और कैमरा कंट्रोल के लिए ये बटन बिना मूवमेंट के काम करेंगे।

यूजर जब इन्हें टच करेगा, तो वाइब्रेशन के जरिए बटन प्रेस जैसा अनुभव मिलेगा, जिससे डिवाइस का डिजाइन और भी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक हो जाएगा।


इससे पहले लॉन्च होंगे iPhone 18 Pro मॉडल

Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकती है। लीक के मुताबिक इन मॉडल्स में पहले के मुकाबले छोटा डायनामिक आईलैंड देखने को मिलेगा।

बताया जा रहा है कि कंपनी Face ID के कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर रही है। इसके साथ ही Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी इसी लाइनअप के साथ पेश कर सकती है।


आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल iPhone 20 से जुड़ी सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Apple की ओर से इन फीचर्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.