HomeSportआईपीएल 2024: दिनेश कार्तिक ने आरसीबी फैंस को लकर दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2024: दिनेश कार्तिक ने आरसीबी फैंस को लकर दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2024: दिनेश कार्तिक ने आरसीबी फैंस को लकर दिया बड़ा बयान जी, हां आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अब तक इस टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन महज 1 जीत नसीब हुई है।

इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 मैचों में 2 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर काबिज है। वहीं, इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने आरसीबी फैंस पर बड़ा बयान दिया है। दिनेश कार्तिक ने कहा कि आरसीबी के फैंस वफादार हैं, फैमली की तरह हैं, लेकिन यह अच्छा होने के साथ बुरा भी है।

‘आरसीबी फैंस मुझे हर दिन सोशल मीडिया पर गाली देते हैं

दिनेश कार्तिक ने कहा कि अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन खराब होता है तो फैंस महज खिलाड़ी को ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की फैमली तक को घसीट लेते हैं, फैमली तक को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि आरसीबी फैंस मुझे हर दिन सोशल मीडिया पर गाली देते हैं, अगर मेरा प्रदर्शन खराब रहता है। इसके अलावा फैंस मेरी फैमली तक को भला-बुरा कहने से नहीं चूकते हैं, लेकिन फैंस बाहरी दुनिया में हमेशा हमारा साथ देते हैं।

इन आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं कार्तिक

बताते चलें कि अब तक dinesh karthik आईपीएल में 6 टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आईपीएल 2008 में दिनेश कार्तिक दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए खेले। साथ ही dinesh karthik कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और गुजरात लॉयंस का हिस्सा रह चुके हैं। इस वक्त वह फाफ डु प्लेसी की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। हालांकि, इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वहीं, दिनेश कार्तिक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.