HomeSportबारिश से रद्द हुआ IPL फाइनल? तो इस दिन होगी बेंगलुरु-पंजाब के...

बारिश से रद्द हुआ IPL फाइनल? तो इस दिन होगी बेंगलुरु-पंजाब के बीच मैच!

बारिश से रद्द हुआ IPL फाइनल? तो इस दिन होगी बेंगलुरु-पंजाब के बीच मैच! जी, हां पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज आईपीएल का फाइनल (IPL 2025 Final) मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों को आज के मैच का बेसब्री से इंतजार है। वहीं करोड़ों लोग भी आज के फाइनल का नतीजा जानने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन इस मैच पर घने काले बादल छाए हुए हैं। पंजाब और बेंगलुरु के बीच का फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से स्थगित भी हो सकता है। लेकिन अगर आज ये IPL 2025 का फाइनल मुकाबला नहीं खेला गया तो कैसे इस मैच का रिजल्ट मिलेगा, आइए जानते हैं।

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

आईपीएल फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मंगलवार, 3 जून की शाम 7:30 बजे शुरू होगा। लेकिन आज के दिन इस वेन्यू पर बारिश हो सकती है। बारिश होने के आसार 50 से 75 प्रतिशत तक लगाए जा रहे हैं, जिसके कारण आईपीएल फाइनल डे बारिश में धुल सकता है। लेकिन फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर आज के मैच में बारिश हो भी जाती है तो फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक रिजर्व डे भी रखा है।

फाइनल के लिए रिजर्व डे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के आईपीएल नियमों के अनुसार अगर आज बेंगलुरु-पंजाब के फाइनल मैच में बारिश होती है तो ये मुकाबला 3 जून की जगह 4 जून को शिफ्ट हो जाएगा। फाइनल मैच के लिए एक और एक्स्ट्रा दिन रखा जाता है, जिससे बारिश होने पर या किसी अन्य परिस्थिति में मैच स्थगित होता है तो अगले दिन मुकाबले को शिफ्ट किया जा सकता है।

120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम

पंजाब-बेंगलुरु के मैच में भी अगर कुछ ही समय के लिए बारिश होती है और परिस्थिति ऐसी बनती है कि कुछ एक्स्ट्रा टाइम मिलने पर मैच हो सके तो बारिश रुकने के बाद मैच कराया जाएगा। आज मंगलवार के लिए भी एक्स्ट्रा 120 मिनट यानी कि दो घंटे का समय और रखा गया है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में भी हमने देखा था कि बारिश रुकने के बाद मैच हुआ था। ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना था, लेकिन रात 9:45 पर बारिश रुकने के बाद इस मैच को पूरा कराया गया और ओवर में भी कटौती नहीं हुई।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.