खबर-संसार देहरादून। कौशिक बोले कोई इस्तीफा नही, मिलकर सुलटा लेंगे मामला ! जी हां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस्तीफे की बात को नकारा उनका कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है छोटी मोटी नाराजगी है, मिलकर आपस में उसको दूर कर लिया जाएगा।
कौशिक बोले कोई इस्तीफा नही, मिलकर सुलटा लेंगे मामला !
बताते चलें कि आज मुख्यमंत्री से हरक सिंह रावत की गर्माहट में बातचीत हुई और उन्हें कहा कि मंत्री रहने का कोई फायदा नहीं और वहां से वह तुरंत निकल लिए बताते चले कि इस्तीफा राज्यपाल के पास जाता है फिलहाल ऐसा तो नहीं हुआ है सूत्र बता रहे हैंखबर संसार देहरादून उत्तराखंड में राजनीतिक भूकंप आज भी जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में राजनीति की जहां कल कांग्रेस के हरीश रावत ने ट्वीट कर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी थी तो अभी अभी हरक सिंह रावत भाजपा में कद्दावर नेता हैं ने इस्तीफा दे दिया है वह कह रहे हैं कि उनकी योजनाओं को भाजपा सरकार लटका रही है ऐसी सरकार में रहने का क्या फायदा
।. हरक सिंह रावत के पास उत्तराखंड में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय है.
उत्तराखंड में कांग्रेस के बाद अब शायद भाजपा में भी अंतर्कलह उभर रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने शुक्रवार शाम मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले वे कैबिनेट बैठक को बीच में छोड़कर निकल आए थे।
कल ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। हरीश रावत के ट्वीट पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। हरीश रावत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने को लेकर इस तरह की राजनीति कर रहे हैं।


