Thursday, January 22, 2026
HomeEntertainmentकियारा ने शेयर की बर्थडे झलक, बेटी और परिवार संग दिखीं इमोशनल

कियारा ने शेयर की बर्थडे झलक, बेटी और परिवार संग दिखीं इमोशनल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी नई ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत दौर जी रही हैं। जुलाई में मां बनने के बाद, कियारा ने 31 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन परिवार और बेटी संग सेलिब्रेट किया। यह पहला मौका था जब कियारा ने अपने जन्मदिन पर मां बनने का सुखद अनुभव साझा किया।

कियारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक शेयर की, जिसमें एक प्यारा सा केक भी नजर आया। इस केक पर एक महिला को गोद में बच्चा लिए दिखाया गया था। केक पर लिखा था — “हैप्पी बर्थडे की. वंडरफुल मामा!” इस इमोशनल मोमेंट को साझा करते हुए कियारा ने लिखा, “मेरे जीवन का सबसे खास बर्थडे – मेरा बच्चा, मेरा पति और मेरे माता-पिता साथ हैं। हम इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।”


फैंस को कहा शुक्रिया, बर्थडे पर मिला फिल्म का तोहफा

कियारा ने अपने पोस्ट में फैंस को भी जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और खुद को बेहद आभारी और सौभाग्यशाली बताया। इसी मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ के मेकर्स ने फैंस को एक सरप्राइज दिया।

बर्थडे के दिन रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना ‘आवन-जावन’, जिसमें कियारा और ऋतिक रोशन की जोड़ी रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रही है। गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


सिद्धार्थ ने दी थी बेटी के जन्म की जानकारी

कियारा के पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खबर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि परिवार में एक नन्ही परी आई है और उन्होंने इस खुशी को अपने फैंस के साथ बांटा था। इसके बाद बधाईयों का तांता लग गया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.