HomePoliticalकैंची धाम जैसे आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थलों में स्थानीय व्यवसायों, होमस्टे एवं...

कैंची धाम जैसे आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थलों में स्थानीय व्यवसायों, होमस्टे एवं छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक बोले कोश्यारी

खबर संसार भवाली.कैंची धाम जैसे आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थलों में स्थानीय व्यवसायों, होमस्टे एवं छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक बोले कोश्यारी.जी हा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री  दीप कोश्यारी जी का कैंची धाम स्थित होटल Casa Mount में आगमन एवं प्रवास हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड, नैनीताल के सह प्रभारी एवं होटल Casa Mount के संचालक अखिलेश सेमवाल द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

अपने प्रवास के दौरान दीप कोश्यारी  ने होटल के आत्मीय आतिथ्य, स्थानीय संस्कृति एवं क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम जैसे आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थलों में स्थानीय व्यवसायों, होमस्टे एवं छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को मजबूत करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं को प्रोत्साहित करने से क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सशक्त होती है दीप कोश्यारी जी ने होटल Casa Mount में मिले आत्मीय स्वागत एवं पारंपरिक आतिथ्य को अत्यंत सुखद अनुभव बताया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.