काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वर्गीय पं. नारायण दत्त तिवारी जी की जन्मशती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी एक सच्चे देशभक्त, आदर्श पुरुष और सर्वप्रिय नेता थे, जिन्होंने उत्तराखण्ड राज्य की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि तिवारी जी की विकासपरक सोच और दूरदर्शिता से ही राज्य आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
तिवारी जी की सोच से गढ़ा उत्तराखण्ड का भविष्य
बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी का योगदान केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने शिक्षा, उद्योग और जनकल्याण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तिवारी जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।
शिक्षकों ने रखे विचार, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा और सभी शिक्षकों ने तिवारी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हिंदी विभाग की श्रीमती निशा काण्डपाल, गणित विभाग के श्री जीवन चंद्र भट्ट और भौतिक विज्ञान के श्री मनमोहन जोशी ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि तिवारी जी एक कुशल दूरदृष्टा और सच्चे कर्मयोगी थे, जिन्होंने उत्तराखण्ड के विकास में अमिट छाप छोड़ी।
कार्यक्रम में शिक्षकों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम का संचालन श्री मनमोहन जोशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और तिवारी जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


