HomePoliticalBihar में मार्च पर लाठीचार्ज, सम्राट चौधरी बोले- सरकार से हम डरने...

Bihar में मार्च पर लाठीचार्ज, सम्राट चौधरी बोले- सरकार से हम डरने वाले नहीं

बिहार के पटना में आज भाजपा के कई नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। भाजपा नेता बिहार सरकार के खिलाफ मार्च कर रहे थे। भाजपा नेता राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं पर उस समय लाठीचार्ज किया गया जब वे ‘विधानसभा मार्च’ निकाल रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया। एक वीडियो में पुलिस को पटना में भाजपा नेताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें करते हुए दिखाया गया है।

भाजपा का नीतीश सरकार पर निशाना

बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि नीतीश सरकार ने पूर्वनियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा भाजपा मोर्चे में आई जनता को पीटना शुरू किया है। एक शांतिपूर्ण मोर्चे पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है और नीतीश जी और तेजस्वी लालू यादव जी के इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है। और जब इसके विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो, जयप्रकाश नारायण जी से लोकतंत्र की सीख लेने वाले नीतीश जी उसी लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रहे हैं। इस बात पर धिक्कार है!

हम डरने वाले नहीं

वहीं भाजपा ने एक ट्वीट में लिखा कि लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी! लाठी-गोली की सरकार में लोकतंत्र की आज धज्जियाँ उड़ गई है। महागठबंधन की क्रूर और निरंकुश सरकार ने बिहार की जनता की हक के लिए आयोजित शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर लाठीचार्ज, आँसू गैस के गोले से प्रहार और पानी की बौछार तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है।

ठगबंधन के हरेक लाठी का जवाब बिहार की जनता देगी। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लाठी गोली की लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है। हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है। भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार की सरकार तानाशाह हो गई है और राज्य में लोकतंत्र खतरे में है। नीतीश कुमार निहत्थे, शांतिप्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवा रहे हैं। हम अपने मार्ग पर अटल हैं और विधानसभा तक कूच करेंगे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.