HomeCrimeलिव इन पार्टनर को मारकर कुकर में उबाला, मिक्सी में पीसकर कुत्तों...

लिव इन पार्टनर को मारकर कुकर में उबाला, मिक्सी में पीसकर कुत्तों को खिलाया

मुंबई, खबर संसार। श्रद्धा वालकर हत्याकांड से भी भयानक एक वारदात मुंबई में सामने आई है। यहां मीरा रोड की एक 36 वर्षीय महिला की उसके लिव इन पार्टनर मनोज साने (56) ने हत्या कर दी। लिव इन पार्टनर ने हत्या के बाद युवती के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा।

हैरान की बात यह है कि उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया। वह टुकड़ों को कुकर में उबालता उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता। सूत्रों की मानें तो उबालने के बाद वह टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। पड़ोसियों के घर से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस को अभी महिला के सिर्फ पैर मिले हैं। लिव इन पार्टनर की हत्या करके टुकड़े करने का मुंबई  में दो सप्ताह में यह दूसरा मामला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज साने (56) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मनोज ने महिला की हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।

तीन साल गीता नगर में पहले रहने आए थे

नया नगर पुलिस ने कहा कि सरस्वती वैद्य 36 साल की थी। वह 56 साल के मनोज सहनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों गीता नगर, फेज 7 स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 704 में किराए पर रहते थे। दोनों तीन साल पहले यहां रहने आए थे।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

बुधवार शाम को पुलिस को इमारत के निवासियों का फोन आया कि फ्लैट नंबर 704 से दुर्गंध आ रही है। पुलिस की टीम फ्लैट में पहुंची और दरवाजे की बेल बजाई। मनोज साने ने दरवाजा खोला। वह पुलिस को देखकर डर गया। इधर दरवाजा खुलते ही पुलिस को तेज दुर्गंध आई। मनोज ने भागने की कोशशि की तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सिर्फ पैर के मिले टुकड़े

जब पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तो वहां एक महिला के पैर मिले। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन पैरों के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सरस्वती की पैर है और उसने हत्या करके उसके टुकड़े कर दिए हैं। उसने बताया कि वह बीते तीन दिनों से शव के टुकड़े करके ठिकाने लगा रहा था।

इस तरह टुकड़ों को लगा रहा था ठिकाना

मनोज ने सरस्वती का गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर आरी से उसके टकड़े किए। निवासियों ने पुलिस को बताया कि साने को पिछले दो से तीन दिनों में इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा गया। पुलिस को किचन में गंदा बदबूदार कुकर भी मिला। जब इसके बारे में मनोज ने बताया तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। वह उन टुकड़ों को इसी कुकर में उबालता था। इस बीच पुलिस ने शव को काटने में प्रयुक्त आरी को जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.