HomeCrimeसरकारी स्कूल की टीचर का रेप कर वीडियों बनाया फिर शादी के...

सरकारी स्कूल की टीचर का रेप कर वीडियों बनाया फिर शादी के लिए बनाने लगा दबाव

शाहजहांपुर, खबर संसार। यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक युवक द्वारा सरकारी स्कूल की टीचर से बलात्कार से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, युवक ने टीचर का कथित तौर पर रेप करने के बाद घटना का वीडियो भी बना लिया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक (दूसरे धर्म के) समेत 5 लोगों के खिलाफ बलात्कार, विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन समेत अन्य धाराओं में गुरुवार देर रात मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े-Gyanvapi Masjid का कमिश्नर डीएम की मौजू्दगी में हुआ सर्वे, मिले कई साक्ष्य

घर छोड़ने की पेशकश की थी

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया की पुलिस ने महिला से रेप के आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि थाना कांठ क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल की 28 साल की टीचर 4 मई को जब अपने घर जा रही थी, तभी बरेन्डा गांव के रहने वाले आरोपी आमिर ने उसे उसके घर छोड़ने की पेशकश की। उन्होंने बताया कि आमिर उसी गांव का रहने वाला है जहां के स्कूल में पीड़िता पढ़ाती है। पीड़िता ने कहा कि इसीलिए वह आरोपी के साथ चली गई।

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था बेहोश

पुलिस अफसर ने बताया कि रास्ते में आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां उसने कथित रूप से पीड़िता का रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी की मां, बहन, भाई समेत 5 परिजन उसे मुस्लिम धर्म अपना कर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आमिर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.