खबर संसार हल्द्वानी। अपना दमखम और पार्टी सिंबल जीत का आधार बनेगा mahesh का ! जी हा महेश शर्मा जी तीसरी बार कालाढूंगी से किस्मत आजमाएंगे। इस बार उनके साथ पार्टी का सिंबल भी है। और देखना दिलचस्प रहेगा कि वो कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत के राजयोग के क्रम को तोड़ पाएंगे।
अपना दमखम और पार्टी सिंबल जीत का आधार बनेगा महेश का !
पिछले दो दिनों से नैनीताल जिले की लालकुआ कालाढूंगी, रामनगर सीट पर दंगल चल रहा है। जिसे हाईकमान ने शांत करने की कोशिश की है लिस्ट परिवर्तन कर। कांग्रेस ने कालाढूंगी सीट पर चेहरा बदल प्रदेश महासचिव mahesh शर्मा को अब उम्मीदवार बनाया है। साल 2012 और 2017 में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर शर्मा ने निर्दलीय के तौर पर अपना दम दिखाया था।
ये भी पढें- Kishore Upadhyay भाजपा में शामिल, तो हरदा लालकुआं से ठोकेंगे ताल
विधानसभा में उनके जनाधार को देखते हुए उम्मीद थी कि लगातर तीसरी बार पार्टी उनकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं करेगी। मगर संगठन ने उनकी जगह पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल को टिकट थमा दिया। जिससे शर्मा के समर्थकों में मायूसी छा गई। दो दिन से उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा था। आखिर में जमीनी पकड़ को ध्यान में रख पार्टी ने चेहरा बदल शर्मा को उम्मीदवार घोषित कर ही दिया।
पिछले दो चुनाव भाजपा के बड़े नेता और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का मुकाबला कांग्रेस के प्रकाश जोशी से रहा। निर्दलीय के तौर पर महेश शर्मा ने दम तो दिखाया। मगर पार्टी का साथ नहीं होने की वजह से परिणाम की स्थिति अलग रही। इस बार कांग्रेस के सिंबल पर उतरने वाले शर्मा भाजपा के भगत को टक्कर देंगे।
सोमवार रात महेश शर्मा का टिकट कटा तो मंगलवार सुबह घर पर समर्थकों का तांता लग गया था। इस बीच शर्मा कई बार भावुक भी हुए। लेकिन संगठन और पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा। मंगलवार सुबह ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने उन्हें फोन कर कहा था कि तुम्हारे लिए प्रयास जारी है। आवेश में कोई फैसला मत लेना। इसके बाद जमीनी स्थिति को भांपते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी सक्रिय हैं। और 48 घण्टे के अंदर मामला पलट गया। जिससे शर्मा के समर्थकों में जश्न का माहौल है।
