ख़बर संसार देहरादून. एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही- 15 हजार का ईनामी अपराधी नितीश चौधरी जिला सहरसा, बिहार से गिरफ्तार, एसटीएफ द्वारा थाना प्रेमनगर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की गयी गिरफ्तारी।. जी हा एसटीएफ द्वारा बिहार में बाढ़ के चलते कठिन परिस्थितियों में 1 किमी0 चौड़ी नदी को नाव से पार कर ईनामी की गिरफ्तारी की गयी जोकि चारों ओर पानी से घिरे एक टापू में छिपकर रह रहा था, ईनामी अपराधी थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून से एक रेप के मुकदमे में वांछित चल रहा था व पिछले वर्ष अगस्त माह में घटना के बाद से ही फरार हो गया था।।
एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही- 15 हजार का ईनामी अपराधी नितीश चौधरी जिला सहरसा, बिहार से गिरफ्तार
प्रेमनगर पुलिस के साथ बलात्संग के मुकदमे में वांछित 15 हजार के ईनामी अपराधी नितीश चौधरी पुत्र गोसांई चौधरी निवासी विल्स सिरवर थाना महिषी जिला सहरसा बिहार, को बिहार के सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए ईनामी की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की गठित टीम द्वारा प्राप्त तकनीकी तथा भौतिक सूचनाओं का विश्लेषण करते हुये पिछले 01 माह से काम करते हुए अपने अथक प्रयास से उक्त अपराधी की गिरफ्तारी की गयी। चूँकि बिहार में इस समय बाढ़ का काफी प्रकोप रहता है हमारी टीम द्वारा स्थानीय बिहारी वेशभूषा में पैदल चल कर व नाव से कई नदियों को पार कर रेप के इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी की है इस ऑप्रेशन में टीम पिछले 4-5 दिन बिहार में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। गिरफ्तार अपराधी थाना प्रेमनगर देहरादून से बलात्संग के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 15 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अपराधी को जिला न्यायालय सहरसा, बिहार से ट्रांजिट रिमाण्ड में लाकर थाना प्रेमनगर दाखिल किया गया। *एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी रियाज अख्तर व सर्विलांस एक्सपर्ट किशन चन्द्र की विशेष भूमिका रही.
गिरफ्तार अपराधी को जिला न्यायालय सहरसा, बिहार से ट्रांजिट
घटना का विवरणअभियुक्त नितीश द्वारा पिछले वर्ष अगस्त माह में जनपद देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्संग का अपराध किया था जिस सम्बन्ध में मुकदमा वादी द्वारा मुकदमा एफआईआर नं0.164/24 धारा 376 आईपीसी थाना प्रेमनगर में पंजीकृत कराया गया था। जिला न्यायालय देहरादून द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वांरट जारी किया था।अभियुक्त का नामः-*नीतीश चौधरी पुत्र गोसाई चौधरी निवासी ग्राम विल सिरवर थाना महिषी जिला सहरसा, बिहार उम्र 22 वर्ष.
