खबर संसार, लखनऊ : यूपी में Mamata Banerjee की दस्तक, बोलीं इस बार 300 पार, उत्तर प्रदेश विस चुनाव 2022 में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में लखनऊ में समाजवादी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। सपा का समर्थन करते हुए Mamata Banerjee ने कहा कि यहां वोट नहीं बंटेगा और सपा चुनाव जीतेगी। अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में ममता ने से कहा कि यूपी से योगी जी को जाने दो, अगर वह आ जाएगा तो आप लोगों को पूरा खा जाएगा।
ये भी पढें- फिर बदलेंगी ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ये actress
Mamata Banerjee बोलीं सपा लाएगी 300 सीटें
अखिलेश यादव जिंदाबाद नारे के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कहा कि यूपी हमारी मां है। यूपी हिंदुस्तान का हृदय है। बंगाल देश का हाथ है, तो यूपी भी देश का हाथ है। यूपी में भी ‘खेला’ होगा और भाजपा को आउट करना होगा। Mamata Banerjee ने कहा कि मां-बहन को सम्मान नहीं है। यदि कोई आंदोलन करता है, तो गोली मार कर हत्या कर दी जाती है। यदि अखिलेश की पार्टी की कोई गाड़ी खड़ी होती है, तो केस कर देता है। हमारे राज्य में भी बहुत अत्याचार किया था, फिर भी जनता नहीं सुनी थी और जनता ने वोट किया था। आप सभी से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने और उन्हें जीत दिलाने, भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं। भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों के झांसे में न बिल्कुल आएं. मैं 3 मार्च को वाराणसी भी जाऊंगीं। मैं कहती हूं कि अबकी बार अखिलेश 300 पार।


