ख़बर संसार किच्छा – दिलीप अरोरा। मनोज तिवारी ने गाना गाकर भाजपा प्रत्याक्षी के लिए मांगे वोट। चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है एक तरफ कल जहाँ किच्छा मे राहुल गाँधी ने लोगो को सम्बोधित किया और कांग्रेस प्रत्याक्षी के पक्ष मे मतदान की अपील की तो वही भाजपा प्रत्याक्षी के पक्ष मे वोट मांगने आये भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने आने वाले 2022 के चुनाव के लिए प्रदेश मे मोदी और धामी की सरकार बनाने की अपील अपने ही अंदाज मे गाना गाकर की और साथ ही भाजपा प्रत्याक्षी राजेश शुक्ला के लिए भी मतदान करने की अपील की।
मनोज तिवारी ने गाना गाकर भाजपा प्रत्याक्षी के लिए मांगे वोट
साथ ही उन्होंने बेहद ही कम शब्दों मे सभी भाजपा विरोधी पार्टियों पर भोजपुरी अंदाज मे गाने के माध्यम से निशाना साधा।इस दौरान उनको सुनने के लिए लोग भारी संख्या मे आये थे और लोगो ने उनको गाना गाने के लिए भी बोला जिसके बाद उन्होंने “जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे हैं “यह गुनगुनाया।
और कहा की यहां राजेश जरुरी हैं और प्रदेश मे मोदी और धामी की सरकार बनानी हैं।इससे पहले वह खटीमा मे भी एक जनसभा को सम्बोधित करके आये थे।और इस मौक़े पर मंच पर मौजूद सभी वक्ताओ ने अपनों बाते रखते हुए भाजपा प्रत्याक्षी को जिताने का संकल्प लिया।
*आप की कथनी करनी मे फर्क -मनोज*
मनोज तिवारी ने कहा की आप पार्टी की करनी कथनी मे फर्क है उन्होंने लोगो से पूछा की वृद्धा पेंशन आती है आयुष्मान का लाभ मिलता है सब ने कहा हाँ मनोज तिवारी बोले पर दिल्ली मे नहीं मिलता।
*राहुल को तो अमेठी की जनता ने भी ठुकरा दिया हैं*
मनोज तिवारी ने कहा अब जनता कांग्रेस को नकार रही हैं अमेठी से इनके परिवार के सभी लोग जीतते आ रहे थे लेकिन अब यह यहां भी हार रहे हैं जनता इनको समझ रही हैं। राहुल का गुस्सा सब जानते हैं किसी को भी कुछ भी बोलते हैं और मोदी को तो जमकर गाली देते हैं।
*भगोडो से सावधान रहे वोट देने से बचे-तिवारी*
मनोज तिवारी ने कहा की कुछ लोग भगोड़े होते है इनको इनके क्षेत्र की जनता से प्यार नहीं मिलता तो ये कही और भाग जाते है ऐसे लोगो को वोट नहीं देना चाहिए जो कही और से भागकर आये हो। इस माध्यम से उन्होंने कांग्रेस प्रत्याक्षी पर निशाना साधा।
*शुक्ला को क्षेत्र के विकास के लिए तीसरी बार भी जिताये*
मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याक्षी की जमकर तारीफ की और कहा की राजेश शुक्ला दो बात विधायक बने इन्होने क्षेत्र का खूब विकास किया है। एम्स बन रहा है डिग्री कॉलेज बन गया है बस अड्डा बन रहा है। ऐसे ही और भी विकास होना है इसके लिए राजेश का जितना जरूरी है ताकि बचा हुआ भी विकास हो सके।


