खबर संसार हल्द्वानी। प्रताप बिष्ट को जिले की कमान देने के कई संकेत! दो महीने से प्रताप बिष्ट को पार्टी के कई बड़े कार्यक्रमों में उनको महत्पूर्ण संचालन इत्यादि की भूमिका देखा जा सकता था। अब संकेत साफ दिख रहे है कि उनको ऐसा क्यों। जी हा इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी अपने राजपाट और अपनी सरकार के रहते वफादार सैनिक रूपी कार्यकर्ताओं को पद से नवाज संकेत दे रही कि कभी भी आपका भी नंबर आ सकता है। और पार्टी के प्रति निष्ठा बनाए रखे। पार्टी को आगे ले जाए। अपने मोहल्ले वार्ड शहर में अपनी सक्रियता तेज करें। और पार्टी ये भी संकेत दे रही कि एक पद पर कोई भीं लंबे समय तक रहने का अपना अधिकार ना समझे। पार्टी कभी भीं आपको कुर्सी से जमीन पर ला खड़ा कर सकती है। फिलहाल नैनीताल जिले के नए जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट को बधाई। उनका वर्तमान सरकार में जिलाध्यक्ष के रूप में तीन साल कार्यकाल तो रहेगा ही,इसकी पूरी संभावना है। पार्टी जल्दी जल्दी जिलाध्यक्ष नही बदलती। नैनीताल जिले खासकर हल्द्वानी में नए जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के कमान संभालने के बाद कैसा परिवर्तन देखने को मिलेंगे ये तो भविष्य के गर्भ में है।
प्रताप बिष्ट को जिले की कमान देने के कई संकेत!
उससे पूर्व कल साय भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। प्रताप बिष्ट नैनीताल के नए जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं। रविवार देर रात प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए अध्यक्षों का ऐलान किया है।
टीवी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। भाजपा में 19 संगठनात्मक जिले हैं।
प्रदेश मीडिया चौहान ने बताया कि सतेंद्र राणा को उत्तरकाशी, रमेश मैखुरी को चमोली, महावीर पंवार रुद्रप्रयाग, राजेश नौटियाल को टिहरी, मीता सिंह को देहरादून ग्रामीण, सिद्धार्थ अग्रवाल देहरादून महानगर, रवींद्र राणा ऋषिकेश, संदीप गोयल हरिद्वार, शोभाराम प्रजापति रुड़की, शुषमा रावत पौड़ी, वीरेंद्र रावत कोटद्वार, गिरीश जोशी पिथौरागढ़, इंद्र सिंह फर्स्वाण बागेश्वर, लीला बिष्ट रानीखेत, रमेश बहुगुणा अल्मोड़ा, निर्मल मेहरा चंपावत, प्रताप बिष्ट नैनीताल, गुंजन सुखीजा काशीपुर व कमल जिंदल यूएस नगर के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं
