खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा । किच्छा एसडीएम की कार्यवाही से खनन माफिया सकते मे । जी हा किच्छा मे पिछले कई समय से अवैध खनन पर खबर संसार प्रशासन को जगाता रहा है और इस पर प्रशासन ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
आज इसी कड़ी मे किच्छा एसडीएम कौस्तुब मिश्रा ने कोटखर्रा के पास कनमन मे जिस तरह कार्यवाही कई है वह अन्य के लिए भी सीख है। युवा और तेज तर्रार एसडीएम कौस्तुब मिश्रा ने आज कनमन मे की गयी कार्यवाही काबिले तारीफ है और हो भी क्यों ना। क्योंकि आज जहाँ कार्यवाही हुई वह बहुत दुर्गम क्षेत्र है।
और वहाँ की भौगोलिक परिस्थिति भी बहुत दुर्गम थी बावजूद इसके कौस्तुब मिश्रा ने कार्यवाही करने का हौसला दिखाते हुए ऐसे क्षेत्र मे जाकर कार्यवाही की।खनन माफियाओ ने बड़े बड़े खड्डे कर उसमे पानी भर रखा था ताकि कोई भी अधिकारी आसानी से वहाँ न जाये पाए। और ज़ब जाये तब वह वहाँ से भाग सके। ऐसी स्थिति मे एसडीएम की कार्यवाही वाकई काबिले तारीफ है।
इसे भी पढ़े-कृषि के उत्थान व उसके विविध आयामों पर कार्य करने को राज्य सरकार कृत संकल्पित
एसडीएम कौस्तुब की बने चर्चा का विषय
आज एसडीएम किच्छा ने अवैध खनन पर जिस तरह निर्भीक होकर कर्यवाही की है उससे वह चर्चाओ मे आ गये है।इन्होने कार्यवाही करते हुए कनमन से एक जेसीबी और एक डम्पर सीज कर दिया।और अन्य जगाहो से चार जेसीबी सीज की है।
एसडीएम ने क्राइम स्टोरी को बताया की जहाँ खनन हो रहा था वह जगह बहुत ही दुर्गम थी वहाँ खनन माफियाओ ने गड्डे कर रखे थे और उसमे पानी भर रखा था ताकि कोई भी अधिकारी वहाँ आसानी से न पहुंच पाए।
और वह जगह ऐसी ही की यदि कोई भी अधिकारी कार्यवाही के लिए जाता है तो उनको पहले ही पता चल जाता था। ऐसे मे यहाँ कार्यवाही करना बहुत कठिन था पर जिलाधिकारी का आदेश था की ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही होती रहे तो आज हमने इसी सन्दर्भ मे कार्यवाही की है। और आगे भी हम ऐसे ही कार्यवाही करते रहेंगे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
